साल भर के शिक्षा बजट के बराबर है पाक सेना के एक दिन का खर्चा
पाक सरकार अपनी सेना पर प्रतिदिन 1.35 बिलियन रुपए यानी 135 करोड़ रुपए खर्च करता है। यह खर्चा उसके सालभर के शिक्षा बजट के बराबर है।
मजेदार बात तो यह है कि यह खर्चा सिर्फ सेलरी और ऑपरेटिंग एक्सपेंस के रूप में होता है।
इसके अलावा पाकिस्तान 86 लाख रुपए प्रतिदिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर खर्च करता है।
पाकिस्तान के इस साल के बजट में करीब 49521.5 करोड़ रुपए केवल सेना पर खर्च करने लिए शामिल किए गए हैं। इससे केवल रक्षासामग्री खरीदी जाएगी और उनका मेंटेनेंस किया जाएगा।
78 लाख रुपए सिनेट और नेशनल असेंबली पर प्रतिदिन खर्च करता है। साथ ही तीन लाख रुपए हर दिन के हिसाब से मानवाधिकार पर खर्च करता है।
हेल्थ मिनिस्ट्री का साल २क्१क्-२क्११ का बजट 2690 लाख रुपए था जबकि वायु सेना 2908.6 लाख रुपए एक दिन में ही खर्च कर डालती है। साथ ही नौसेना का एक दिन का खर्चा 1489 लाख रुपए है।
वायुसेना का एक दिन का खर्च सालाना स्वास्थ्य बजट से भी ज्यादा है। चौकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान का सालाना स्वास्थ्य बजट जितना है, वहां की वायु सेना उससे कहीं ज्यादा तो एक दिन में ही खर्च कर डालती है।
-----------------------------------------------------------------------














0 comments:
Post a Comment